भिण्ड, 10 जनवरी। केन्द्रीय विद्यालय क्र.4 में एक दिवसीय तनाव मुक्त जीवन राजयोग के द्वारा ब्रह्माकुमारीज विद्यालय द्वारा प्रशिक्षण स्कूल के शिक्षकगणों को दिया गया। जिसमें मुख्य वक्ता गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन रही। जिन्होंने चार बातें बताई- जीवन में सदा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, दूसरा हर समय मुस्कुराहट को साथ रखना चाहिए, अपने ऊपर और परमात्मा पर पूरा विश्वास होना चाहिए, मन में किसी के लिए नफरत और घृणा नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में सिंगरौली से पधारे ब्रह्माकुमार जीतू भाई ने तोड़ना, मोड़ना और जोड़ना यह तीन शब्द जीवन में शामिल करें। गलत लोगों से, व्यर्थ बातों से अपनी बुद्धि को मुक्त करें। जैसी परिस्थिति हो, समय हो, वैसे अपने संस्कारों को मोड़ ले और परमात्मा से हर प्रकार से संबंध जोड़ लें। तो हमारा जीवन तनाव मुक्त भी रहेगा और खुशहाल भी रहेगा। ब्रह्माकुमार शैलू भाई ने परमात्मा का ध्यान करने पर विशेष ध्यान खिंचवाया और कहा। इसके लिए हमें प्रतिदिन अभ्यास करना होगा। तभी हम परमात्मा के ध्यान से अपने मन को जीवन को सच्ची शांति दे सकते हैं। इस कार्यशाला में सभी को विशेष मंत्र दिया गया कुछ भी हो जाए धैर्यता पूर्वक यही कहना है, जाने दो कोई बात नहीं सब अच्छा होगा। अंत में स्कूल के प्राचार्य उमेश चंद्र ने पूरी कार्यशाला का सार बताते हुए कहा। हमें अपने संबंधों में समझ को बढ़ाना होगा और स्वीकार करने की कला को लाना होगा, तो हमारा जीवन सहज हो जाएगा। इस प्रकार से सभी शिक्षक गणों ने आए वक्तागणों की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि हम आज के वक्तव्य को जीवन में अमल करेंगे और आगे भी इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित करते रहेंगे।
Thursday, August 6
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


