भिण्ड, 10 जनवरी। गोहद थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल राजपूत एवं प्रधान आरक्षक संजय दिनकर का विदाई समारोह संपन्न हुआ। प्रधान आरक्षक संजय दिनकर का तबादला गोहद से देहांत थाने के लिए हुआ, वहीं आरक्षक राहुल राजपूत तबादला गोहद से मुरैना के लिए हुआ। शनिवार थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने दोनों को कार्यमुक्त कर विदाई दी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि तबादला होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका हर किसी कर्मचारी को पालन करना होता है। उक्त आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक ने गोहद में रहकर सराहनीय कार्य किया। वहीं दीगर थानों में भी इसी तरह कार्य करेंगे। थाना प्रभारी ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसआई आशीष यादव, रामनिवास गुर्जर, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाराशर, मनोज राजे, रामनिवास दीक्षित, आरक्षक जितेन्द्र कुमार, विवेक जाट, नीरज शर्मा, गिर्राज सिंह, होम सिंह, सतेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र खरे सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


