भिण्ड, 10 जनवरी। समाधान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली हेतु महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने बड़े बकायादारों से संपर्क किया। भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र ऊमरी के अंतर्गत दो लाख से अधिक राशि के बकायादार 72 उपभोक्ताओं से संपर्क किया एवं 28 बड़े बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। बकायादारों से 4 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली का अभियान भिण्ड वृत्त अंतर्गत सभी कार्यालय एवं मैदानी स्तर पर निरंतर जारी रहेगा।
मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि अब 31 जनवरी कर दी गई है, जिसको देखते हुए शनिवार को वितरण केन्द्र ऊमरी एवं भिण्ड शहर के बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने समाधान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली हेतु मैदानी स्तर पर उतरकर बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से डोर टू डोर संपर्कं किया। पेम्पलेट तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया।
महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला ने बकायादार उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि 31 जनवरी से पूर्व बकाया बिल की राशि एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि 31 जनवरी से पूर्व बकाया बिल की राशि एकमुश्त जमा कर समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाएं।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया

