भिण्ड, 09 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार ग्राम पंचायत विजपुरी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला की कुल जमीन, पशुओं की क्षमता, वर्तमान में उपलब्ध गौवंश की संख्या तथा चारे की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने गौशाला संचालक से चारे की व्यवस्था का स्त्रोत, प्रतिदिन एकत्रित होने वाले गोबर की मात्रा और उसके उपयोग की जानकारी ली। साथ ही गौशाला की बाउण्ड्री के किनारे छायादार व नीम के पेड़ लगाने के कहा, ताकि पशुओं के लिए छाया की व्यवस्था हो सके।कलेक्टर ने सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि एक अतिरिक्त सेड बनाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजें। इस निरीक्षण में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, सीईओ जनपद भिण्ड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तालाब का निरीक्षण
गौशाला के पास बने तालाब का भी कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की जानकारी ली और साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इससे जल संरक्षण और स्थानीय पर्यावरण की बेहतरी सुनिश्चित होगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


