– खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई
भिण्ड, 09 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी के मागदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने मेहगांव क्षेत्र के ग्राम गहेली में मुकेश राठौर की डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर मौके से मिलावटी दूध तैयार करने वाले पदार्थ आरएम केमिकल, लिक्विड ग्लूकोज, रिफायंड सोयाबीन ऑयल को जब्त कर जांच के लिए नमूने लिए। जिसमें आरएम केमिकल 34 कि.ग्रा, लिक्विड ग्लूकोज 12 किग्रा, रिफायंड सोयाबीन ऑयल 24 किग्रा एवं दूध 600 लीटर मौके पर संग्रहित पाया गया। डेयरी संचालक मुकेश राठौर मौके पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं दिखा सके, डेयरी पर खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने एवं डेयरी पर मिलावटी दूध तैयार करने के लिए पाए गए अपद्रव्य के आधार पर डेयरी परिसर को सील्ड किया गया।


