भिण्ड, 09 जनवरी। विराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी को रामलीला मैदान मेहगांव पर सकल हिन्दू समाज द्वारा होने जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सकल हिन्दू समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधत्व में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम अंचल के वरिष्ठ संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक पूजा पद्धति, मंत्रोच्चारण से पं. लक्ष्मीनारायण द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में ददरौआ महंत महामण्डलेश्वर 1008 रामदास महाराज एवं हरिओमदास महाराज भूमिया सरकार, कालीदास महाराज, खूंटी सरकार, वखण्डेश्वर सरकार, नाथूबाबा सरकार आदि संतगण का आशीष प्राप्त हुआ। विराट हिन्दू सम्मेलन की आयोजन समिति ने बताया कि इस विराट हिन्दू सम्मेलन में लगभग 10 हजार लोग सहभागिता करने वाले हैं। 18 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यकम संपन्न होंगे।
गोरमी में हुआ भूमिपूजन
गोरमी में 15 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर भूमिजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें महंत कालीदास महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


