भिण्ड, 09 जनवरी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव/ न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड देवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने उपस्थितजन को नालसा डॉन योजना, 2025 के बारें में विस्तृत रूप से बताया एवं राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने हेतु स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए एवं उनके आदर्शों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उक्त दिवस को मनाया जाता है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके एवं उनके आचार-विचार को आज के युवा अपने जीवन में उतारे एवं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
इसी क्रम में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं एवं बच्चे नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र हैं, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर या पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष नि:शुल्क विधिक सहायता की मांग कर प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नं.15100 पर संपर्क कर नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में संस्था के संचालक संजीव श्रीवास्तव, समस्त स्टाफ, पीएलव्ही भिण्ड मंजर अली उपस्थित रहे।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया


