भिण्ड, 09 जनवरी। ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद एवं तहसीलदार गोहद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम गोहद द्वारा कार्य की गति को और तेज करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी कहा गया कि ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं शासन की प्राथमिक योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ा हुआ है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


