भिण्ड, 08 जनवरी.मनीष दुबे।
भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गुरूवार को ग्राम पंचायत बाराखुर्द में विभिन्न मदों से स्वीकृत 80 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों को संपूर्ण होने पर ग्राम पंचायत बाराखुर्द आदर्श गांव बनेगा।
विधायक कुशवाह ने मुख्यंमंत्री ग्राम सड़क असरंचना मद से 25 लाख की राशि से सीसी रोड निर्माण कार्य सुल्ताखन सिंह का पुरा मार्ग से विलाव मार्ग तक। 15वें वित्त मद से 7.50 लाख की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य गणेश जी मन्दिर पर बाराखुर्द। 5वां वित्तद मद से 9.50 लाख की राशि से सीसी रोड डेयरी मार्ग से गिर्राज के घर की ओर। आदिम जाति कल्याण विभाग मद से 7 लाख की राशि से सीसी रोड कोमल सिंह द्वार से तेज सिंह के घर की ओर। 15वें वित्त मद से 8.24 लाख की राशि से नाला निर्माण बाबूराम जाटव के घर से तालाब की ओर। 15वें वित्त मद से 6.38 लाख की राशि से सीसी रोड डेयरी से माता मंदिर की ओर। आदिम जाति कल्याण विभाग मद से 4.99 लाख राशि से सीसी रोड निर्माण बाबूराम के घर से तालाब की ओर सुल्ताभन सिंह का पुरा। 15वें वित्त मद 7.43 लाख नाला निर्माण कोमल के घर से शेर सिंह के घर की ओर जुग्गी सिंह का पुरा। 5वां वित्त मद से 3.86 लाख की राशि से ग्राम नारायण सिंह का पुरा में सीसी रोड मेन रोड राजू बाल्मीरक के घर की ओर आदि कार्यों का भूृमिपूजन किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाराखुर्द सरपंच प्रियंका देवी, उपसरपंच हरेन्द्र सिंह कुशवाह, जगदीश सिंह राजावत, उल्फत सिंह, आनंदा यादव अकोड़ा, आनंद शर्मा अकोड़ा, रामप्रकाश सिंह, सचिव मुनेश सिंह बघेल, राजवीर, कल्लू, रामसेवा जाटव, ओमप्रकाश जाटव, रामोतार जाटव, विनोद, मुनेश राजावत, झपोले बाल्मिक, गिर्राज, सोनू, मोनू राजावत, सुनील जाटव, परमाल जाटव, अरुण जाटव, विकास राजावत, अरुण राजावत आदि मौजूद रहे।


