– भाकिमो नेता धर्मेन्द्र सिंह टंटी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भिण्ड, 08 जनवरी.मनीष दुबे।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत ‘टंटी नेताजीÓ के निधन पर शहर की धनवंतरी बाई धर्मशाला में प्रमुख सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों, मित्रमण्डल के आव्हान पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी, संत व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की उपस्थित ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि टंटी नेता ने राजनीति में समाजसेवा व नम्र व्यवहार के कारण अल्प समय में ही एक अच्छी पहिचान बनाई थी, आज अपने बीच न होकर भी अमर हैं, उसकी याद में प्रतिवर्ष आयोजन हो।
भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन शोभित अग्रवाल, योगेन्द्र सिंह नोनेरा, शिक्षक गगन शर्मा, बसपा नेता दिलीप बौद्ध, रक्षपाल सिंह, संतोष सिंह मसूरी, अन्य गणमान्य नागरिकों अपने विचार के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में संत समाज के प्रतिनिधि के रूप में कालिदास महाराज ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भजन मंडली ने भावांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष सिंह भदौरिया आशु, अतुल पाठक, पत्रकार विक्रम जादौन, रविरमन त्रिपाठी, रामकुमार भदौरिया, वीरेन्द्र ओझा, उपेन्द्र भदौरिया आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


