भिण्ड, 08 जनवरी। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन एवं एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में बुधवार को हनुमान मन्दिर के पास दुर्गानगर भिण्ड से गुम हुए 3 नाबालिग बालकों को पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में रात्रि में फरियादिया शबनम भदौरिया निवासी दुर्गानगर भिण्ड ने थाने पहुंचकर बताया कि मेरे दो बालक उम्र 10 वर्ष व 11 वर्ष तथा मोनू तोमर निवासी दुर्गानगर भिण्ड का 13 वर्षीय बालक खेलने के लिए हनुमान मन्दिर दुर्गानगर पर गए थे जो लौट कर नहीं आए। हम लोगों ने बालकों को आस-पास घूम फिर कर तलाशा, किंतु वे नहीं मिले। फरियादी की सूचना को थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम, डायल 112, रात्रि गश्त टीम को बच्चों की तलाश में लगा दिया तथा कंट्रोल रूम भिण्ड व सीसीटीवी कंट्रोल रूम भिण्ड को हरकत में लेकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। फरियादी के सूचना देने के उपरांत 12 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद देहात पुलिस ने तीनों बालकों को गौरी के किनारे से गुरुवार की सुबह 8 बजे खोज लिया और तत्काल फरियादी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें गौरी के किनारे पेट्रोल पम्प पर बुलाया और बच्चों से पहचान कराई तो परिजनों ने अपने बच्चों को पहचान लिया और गले से लगा लिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक रत्ना जैन, प्रधान आरक्षक इरशाद नबी, आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनुज छारी, अजय उपाध्याय, अवधेश चौहान, फिरोज खान, आजाद खान, धर्मेन्द्र राजौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


