भिण्ड, 08 जनवरी। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार गुरुवार को गौरी सरावर भिण्ड में खेलो यूथ गेम के प्रमोशन हेतु टारगेट फुटबाल एवं रस्साकसी की खेल गतिविधियों का आयोजन आम जनमानस के लिए किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, युवाओं ने भी हिस्सेदारी ली और खेलो यूथ गेम की जानकारी अपने परिवार गांव शहर बच्चों को देने के लिए अश्वासन दिया गया।
खेलो यूथ गेम के अंतर्गत 11 से 31 जनवरी तक 21 खेल विधाओं का योजन ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में नोडल अधिकारी एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड अजीम खान के नेतृत्व में किया गया। जन जागरुक कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के रामबाबू कुशवाह, बृजवाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, नीतू सोनी, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास, प्रमोद गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


