भिण्ड, 08 जनवरी। दबोह नगर में चल रही रामलीला में सुग्रीव मित्रता तथा बाली बध का मंचन दिखया गया। रामलीला बालाजी सरकार रामलीला एवं रासलीला मंडल के अध्यक्ष चन्द्रकांत त्रिपाठी उर्फ लवली महाराज के दिशा निर्देशन में गल्ला मंडी हनुमान सरकार मन्दिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री राजा यादव सिंगोसा, रामसेवक बाबूजी, राधारमण खरे ने श्रीराम जी की आरती कर किया। रामलीला में आज सुग्रीव मित्रता बाली वध की लीला का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
राम लीला मंचन में रावण द्वारा सीता हरण के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन वन भटकने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। बन में सीता जी की खोज के दौरान श्रीराम की भेंट भक्त शबरी से हुई शबरी ने उन्हें प्रेम पूर्वक जूठे बेर खिलाए। श्रीराम ने सहज स्वीकार किया। शबरी ने ही श्रीराम को किष्किंधा नरेश सुग्रीव के पास जाने का मार्ग बताया। सुग्रीव के सेनापति हनुमान ने श्रीराम से उनके आगमन का कारण पूछा तो श्रीराम ने उन्हें अपना पूरा वृतांत सुनाया। इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव ने एक दूसरे को अपनी पीड़ा बताई और मित्रता का संकल्प लिया। इसके उपरांत सुग्रीव और उसके भाई बाली के बीच भीषण युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम ने एक पेड़ की ओट से तीर चला कर बाली का वध कर दिया। इस प्रकार सुग्रीव को उनके राज्य पुन: प्राप्त हुआ।
रामलीला में राम का अभिनव उत्तर प्रदेश से चंदप्रकाश पटेल, लक्ष्मण की भूमिका में आकाश रावत, रावण की भूमिका रामआसरे शर्मा, केवट संतोष दुबे बड़ौदा, महावीर शरण नगाईज, निषाद की भूमिका में लोगो को नजर आए। दशरथ की अदाकारी हरिशंकर गिरी कक्का सालोन ने निभाई, विदूषक की भूमिका में अखिलेश हंगामा राजगढ़ ने दर्शकों का मनोरंजन किया। झांसी से आई नृत्यांगना काव्यारानी, ग्वालियर से धड़कन, दतिया से बिजली रानी इंदरगढ़ आदि कलाकार शामिल रहे। मंच संचालक एडवोकेट कुंजबिहारी कौरव बंटी ने किया। इस मौके पर रामलीला समिति में मयंक गोस्वामी, जगमोहन सिंह कौरव कसल, अनिल गुप्ता, लखन गुप्ता, बैकुंठ गोस्वामी, विवेकानंद, संजू गुप्ता, नीरज शर्मा, रामनरेश शर्मा सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


