– पात्रता अनुसार बिना टोकन के 10.30 से 5.30 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे खाद
भिण्ड, 08 जनवरी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी भिण्ड ने सभी कृषक बंधुओं से कहा है कि वर्तमान में रबी सीजन समापन की ओर है, किसानों की सुविधा एवं खाद वितरण को सुचारू बनाए रखने हेतु खाद वितरण केन्द्र में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 9 जनवरी शुक्रवार से खाद का वितरण नई गल्ला मंडी परिसर के स्थान पर पुरानी गल्ला मंडी परिसर विपणन सहकारी संस्था भिण्ड से किया जाएगा। जिन कृषक बंधुओं को खाद की आवश्यकता है, वे अपनी खेती की पात्रता अनुसार बिना टोकन के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर सुबह 10.30 से 5.30 बजे तक खाद प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से अनुरोध है कि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

