भिण्ड, 07 जनवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण का तृतीय दिवस में विद्यार्थियों को प्रशिक्षक द्वारा नए-नए प्रचलित हेयर स्टाईल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा सीखते हुए अभ्यास किया। यह प्रशिक्षण छात्राओं को प्रतिदिन नई गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। छात्रों द्वारा उन्हें रुचि पूर्ण तरीके से सीखा जा रहा है और घरों पर तथा अन्य जगहों पर उनको अभ्यास हेतु दोहराया जा रहा है, महाविद्यालय में लगातार इस प्रकार के प्रशिक्षण को संचालित किए जाएंगे। इसका आश्वासन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने दिया। प्रकोष्ठ तिवारी मोहित कुमार दुबे ने आगामी सत्र में इस प्रशिक्षण को और बेहतर तरीके से करने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय में समिति बनाकर समिति के महिला प्राध्यापक सदस्यों द्वारा भी प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


