भिण्ड, 07 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी के निधन पर टंटी भईया मित्र मंडल द्वारा आठ जनवरी गुरूवार को दोपहर दो बजे धनवंती देवी जैन धर्मशाला बताशा बाजार भिण्ड में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी राजनैतिक दल के लोग, समाजसेवी संस्थाएं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार मिश्रा की मां के निधन पर शोक व्यक्त
भिण्ड। पत्रकार घनश्याम मिश्रा की माताजी रामेश्वरी देवी के निधन पर पत्रकारों व समाजसेवियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि माताजी का अंतिम संस्कार ग्वालियर स्थित मुरार मुक्तिधाम में बुधवार दोपहर किया गया। मुखाग्नि घनश्याम मिश्रा ने दी। मिश्रा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, राजकुमार दुबे, संदीप शर्मा, प्रहलाद भदौरिया, प्रदीप माढ़रे, सतेन्द्र परमार, राकेश शर्मा, महेश मिश्रा, असगर खान, विक्रम सिंह जादौन, अजय शर्मा, सूर्यप्रताप चौहान, उपेन्द्र कुशवाह, पुरुषोत्तम राजौरिया, अरविंद शर्मा, इमरान अली, समाजसेवी सुनील दुबे, विमला कुशवाह, सीमा भदौरिया, प्रेमनारायण शर्मा आदि प्रमुख हैं।


