– चयनित यात्री कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त करें यात्रा के टिकट
भिण्ड, 07 जनवरी.मनीष दुबे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा भिण्ड-ग्वालियर-शिवपुरी-श्योपुर जिले से द्वारका-सोमनाथ तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उक्त यात्रा के चयनित यात्री 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक एवं 9 व 10 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक (तीन दिन) यात्रा के टिकट कार्यालय कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त करेंगे।
द्वारका-सोमनाथ यात्रा के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 से 17 जनवरी तक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर भिण्ड ने यात्रा के संबंध में भिण्ड जिले का कंट्रोल रूम जिला लोकसेवा प्रबंधक कार्यालय भिण्ड में स्थापित किया है।

