भिण्ड, 06 जनवरी। जल संसाधन विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना की समीक्षा कर कार्य की भौतिक प्रगति, कार्य पूर्ण करने की अवधि तथा क्रियान्वयन में विलंब के कारण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने निर्धारित सिंचाई लक्ष्य, कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना अंतर्गत फीडर नहर निर्माण कार्य, सिमार स्टॉप डेम भिण्ड, गोहद में पाना नाला का गहरीकरण का कार्य, मौ शाखा नहर के मध्य क्षतिग्रस्त बैंक एवं लाइनिंग के मरम्मत कार्य, नुन्हाटा स्टॉप डेम, संशोधित पार्वती काली सिंध लिंक परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिले अंतर्गत निर्मित स्टॉप डेम तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर समस्या आ रही है उन्हें अभी से चिन्हित करो ताकि सही समय पर उसकी योजना बनाई जा सके।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


