– जन जागरण अभियान को लेकर भाजपा भिण्ड, मेहगांव, मौ मण्डल बैठक आयोजित
भिण्ड, 06 जनवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक 2025 के लोकसभा में पारित हुआ। यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा। रोजगार के 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। आजीविका और परिसंपत्ति निर्णय के साथ ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा। कांग्रेस इस योजना को लेकर प्रदेश के किसानों और जनता में भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह कर रही है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने भिण्ड मेहगांव, मौ में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठकों को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने भिण्ड मण्डल की बैठक पार्टी जिला कार्यलय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी एवं मेहगांव और मौ मण्डल की बैठकों को संगठनात्मक आयामों एवं पार्टी के कार्यक्रमों तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधायक (व्हीबी जी रामजी) के जन जागरण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार हम सबका को करणीय कार्य करना है। जिसमें किसानों एवं कृषि श्रमिकों को सरल भाषा में मनरेगा की तुलना में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण विधयक से होने वाले लाभों की जानकारी गांव-गांव की चौपालों पर पहुंचाना है। ताकि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। विपक्ष के द्वारा इस योजना को लेकर किसान विरोध अथवा गरीब विरोधी बताकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यों एवं जमीनी उदाहरणों के माध्यम से प्रभारी ढंग से खण्डन करना कि प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन को अन्य सुधारों के साथ विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ें, व्यापक ग्रामीण परिवर्तन के हिस्से के रूप में स्थापित करना है।
पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक पंचायत सदस्यों एवं सरपंचों का जिला सम्मेलन, जिला पंचायत एवं ब्लॉक पंचायत के चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी भी इसमें शामिल रहें। सांसद, विधायक एवं सहकारी संस्थाओं के जिला स्तरीय सदस्य भी आमंत्रित किए जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर किसान एवं श्रमिक चौपालों का आयोजन कर किसानों के साथ संवाद स्थापित करना गांव-गांव में घर-घर संपर्क अभियान एवं ब्लॉक मुख्यालय पर किसान पद यात्रा, ट्रेक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी रैली जैसे जनसंपर्क कार्यक्रमों की योजना को तैयार किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सज्जन सिंह यादव, उपेन्द्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, प्रिंस दुबे, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, रोहित करैया, शोभित अग्रवाल, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, राजीव उपाध्याय, बच्चासिंह, सतेन्द्र पाठक लाला, सत्यम सोनी, अरविन्द सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, रामू कुशवाह, रामशेष शर्मा, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, सुभाष राठौर, मुन्नी नरवरिया, रघुवीर सिंह पवैया आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
जन जागरण अभियान के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय टोली में संयोजक उपेन्द्र शर्मा, सह संयोजक सुधा राठौर, संतोष राजावत, मोनू नरवरिया को शामिल किया गया है। इस समिति में चार लोगा नियुक्त किए गए हैं। जो कि जन जागरण अभियान के निमित्त जिले के सभी मण्डलों में होने वाले कार्यक्रमों को गति प्रदान करेंगे।


