– रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया आशीर्वाद
भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे ।
भारतीय जनता पार्टी मप्र के संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गत दिवस दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन हेतु व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां निर्धारित
भिण्ड। मप्र नगर पालिका अधिनियम के तहत जारी महापौर/ अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण ओर प्रस्तुति) आदेश 2020 है। भोपाल 19 अक्टूबर 2020 द्वारा निर्वाचन के लिए लड़ रहे प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रचार अवधी के दौरान कम से कम तीन बार निजी रूप से या उसके निर्वाचन ऐजेन्ट के माध्यम से या उसके द्वारा इस कार्य हेतु विधिवत प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अधिकृत अधिकारी के सामने रजिस्टर प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश के क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने नगरीय निकायों (नगर पालिका/ नगर निगम) के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 के लिए 8 जनवरी, 11 जनवरी, 14 जनवरी को व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां निर्धारित की हैं।


