भिण्ड, 03 जनवरी। आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बिजलीघर के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात लगभग दस बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड क्र.1 निवासी नाजिम सांई उम्र 38 वर्ष पुत्र गुट्टे सांई को बीती रात बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने तेज टक्कर मार दी। मौके से निकल रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना आलमपुर पुलिस को दी, जिसके बाद आलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आलमपुर अस्पताल लेकर आई। जहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लहार भिजवाया, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया है कि मृतक नाजिम शराब का आदी था और विगत रात को भी वह खिरिया-भांपर मार्ग पर बेची जा रही कच्ची शराब पीने गया था और वहीं से वापिस लौटते समय किसी वाहन ने नाजिम को टक्कर मार दी। मृतक के परिवार में पत्नि के अलावा दो बेटियां एवं एक बेटा है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


