भिण्ड, 02 जनवरी.मनीष दुबे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुड़िया खेड़ा रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण करते हुए उसमें जल दिया। जिसमें उन्होंने अशोक के पौधे लगाकर सिंधिया की स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बौहरे, स्नेहलता दुबे, सीमा जाटव, रेखा उपाध्याय, सीमा बघेल, दुर्गा देवी, रेखा शर्मा, रामकली जाटव, गिरजा ओझा, माधुरी दीक्षित आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


