– युवा कांग्रेस ने किया नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला दहन
भिण्ड, 02 जनवरी। मप्र युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस भिण्ड के जिला अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में भिण्ड शहर के परेड चौराहे पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर मनीष पुरोहित ने कहा कि इंदौर शहर में गंदा पानी पीने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे संवेदनशील मौके पर मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्रकारों से अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं, वह अपने बयान में पत्रकारों को घण्टा जैसे अमर्यादित शब्द बोल रहे हैं, जिससे जनमानस की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। जिला युवा कांग्रेस मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करती है, मप्र सरकार के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने इस बयान को गरीबों, पीड़ितों और पत्रकारिता का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इससे पूर्व महिलाओं पर भी इसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं, इंदौर हमारे मप्र में स्वच्छता में नंबर वन है, वहां भी दूषित पानी पीने से लोगों की मृत्यु हो रही है और लोग अस्पताल में भर्ती है, यह कहीं ना कहीं सरकार की नाकामी को दर्शाती है, भिण्ड शहरी क्षेत्र में भी तमाम जगह पानी की लाइन लीकेज के कारण सीवेज की लाइन से मिल गई है। जिससे भिण्ड शहर में भी नलों में गंदा पानी आता है, सरकार को भिण्ड सहित प्रदेश के सभी शहर के पीने के पानी की लाइनों को तत्काल देख-रेख करनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष पुरोहित, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू लोधी, राहुल सिंह कुशवाह, पार्षद दीपक शर्मा, गोहद विधानसभा अध्यक्ष देवेश केवट, अटेर विधानसभा अध्यक्ष सुबोध तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अटेर संजू नरवरिया, ब्रजकिशोर बिज्जू यादव, आशीष शर्मा, राहुल बघेल खरिका, आशीष पुरोहित, राजेश बघेल, संतोष शर्मा, रामकिशोर शर्मा, आकाश शर्मा, गौतम शर्मा, अभिषेक लोधी, अमन शर्मा, भूपेन्द्र कुशवाहा, सतीश तिवारी सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


