भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे।
सरस्वती शिशु मन्दिर भिण्ड में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईआरए डायरेक्टर रक्षा विभाग नई दिल्ली भारत सरकार अभिषेक सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जेएस यादव, जिला प्रतिनिधि रामनद शर्मा एवं समिति के सचिव आनंद बरूआ एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक सुरेन्द्र चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में भैया बहनों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। संचालन रामशरण रावत ने किया। अतिथियों का परिचय प्राचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा एवं समिति के सहसचिव महेन्द्र सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष रजनी भदौरिया, समिति सदस्य रश्मि खटीक द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा आभार प्रकट मनीष श्रीवास्तव ने किया।


