भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में केन्द्रीय सूचना मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सरोज जोशी के नेतृत्व में मरीज को फल वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं लंबी दीर्घायु की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम के निमित्त पुरुष सर्जिकल वार्ड महिला वार्ड एवं दिव्यांगों जनों को फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बोहरे, स्नेहलता दुबे, सीमा जाटव, सुनीता बघेल, जिला मंत्री डॉ. तरुण शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र शर्मा एडवोकेट, भाजपा नेता सुनील दुबे, हरिकिशन चौधरी, बंदना मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी उपस्थित रहे।


