– 40 लाख के विकास कार्यों का विधायक कुशवाह ने किया भूमिपूजन
भिण्ड, 31 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककहरा एवं भटमासपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 15 लाख रुपए की लागत से ककहरा मुख्य मार्ग से गौशाला तक बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत भटमासपुरा में 25 लाख की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला तक सीसी रोड बनने से गौसेवा कार्यों में सुविधा मिलेगी।
25 लाख की राशि से भटमासपुरा में बनेगा सामुदायिक भवन
भूमि पूजन समारोह में विधायक कुशवाह ने कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव की बड़ी आवश्यकता थी और अब बनने के बाद यह सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में कार्य करेगा।
कार्यक्रम में जनपद अध्ययक्ष सरोज बघेल, ककाहरा सरपंच महेश कुशवाह, भटमासपुरा सरपंच अजीत शाक्य, इंजीनियर विवेक अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल, सचिवभरत सिंह, रामज्ञाबाबू सिंह, रविन्द्र सिंह, पटेल छोटेसिंह, रामअवतार सिंह, गब्बर सिंह, बालस्टर सिंह, रमेश सिंह, उत्तम सिंह, दुजू सिंह, राधाकृष्ण सिंह, रामेश सिंह, हरवंश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, श्याम सिंह राठौर, रिंकू सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, हरवीर यादव, सियाराम यादव, जगदीश, सचिन, महेश, राकेश, विनोद, धर्मेन्द्र, अमित, सुनील, अजीत, गेंदालाल शाक्य, कैलाश यादव, किशोर यादव, देवेन्द्र यादव, सुदामा सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।


