Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
BREAKING
  • 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
  • मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मुफ्त में मौत बांटता इंदौर शहर!

मुफ्त में मौत बांटता इंदौर शहर!

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 31, 2025

– राकेश अचल

हर साल देश में स्वच्छता के मामले में अव्वल रहने वाले मप्र के सबसे बड़े शहर इंदौर की हकीकत भागीरथपुरा के उन 5 लोगों ने अपनी जान देकर खोल दी जो इंदौर को मप्र का स्वर्ग समझते थे। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। 35 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इंदौर के भागीरथपुरा में शौचालय के नीचे मेन लाइन में लीकेज मिला। इसी से दूषित पानी, पेयजल की पाइप लाइन में मिलने की आशंका है। जिला प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। लेकिन संख्या से मामले की गंभीरता से कोई फर्क नहीं पडता. दूषित पानी से एक मरे या दस, बात तो मरने की है।
हम जितना गर्व इंदौर के साल दर साल स्वच्छता में प्रथम आने पर करते थे उतनी ही शर्म हमें आज पांच निर्दोष इंदौर वासियों की मौत पर आ रही है। ये शर्म आना तो मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चाहिए थी, लेकिन उन्हें शर्म आ नहीं सकती, वे शर्म प्रूफ लोग हैं, शर्म तो शर्मदार को आती है, शर्म तो पानी है, जो अपने आप बहने लगता है।
स्वास्थ्य विभाग ने बता दिया है कि मौत का कारण डायरिया है, जो साफ पानी पीने से कभी नहीं होता। मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात जोनल अधिकारी शालिग्राम शितोले और प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (पीएचई) योगेश जोशी को निलंबित कर दिया है। प्रभारी डिप्टी इंजीनियर (पीएचई) शुभम श्रीवास्तव की सेवा समाप्त कर दी गई है। मौत की इससे बड़ी सजा सरकार दे भी नहीं सकती। सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देकर अपने पाप धो लेती है इसीलिए सीएम ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। सरकार नींद से जागी है सो आनन-फानन में तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष आईएएस नवजीवन पंवार होंगे। समिति में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप निगम और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।
भागीरथपुरा में चौकी से लगे शौचालय के नीचे मेन लाइन में लीकेज न होता तो मुमकिन है कि लोग न मारे जाते। आशंका है कि इस लीकेज से ही दूषित पानी, पेयजल की पाइप लाइन में मिला होगा। भागीरथपुरा से पानी के 70 से ज्यादा सैंपल लिए हैं। सभी मरीजों का इलाज सरकार के खर्च पर हो रहा है, जिन लोगों ने इलाज के लिए पहले से पैसे जमा किए हैं, उन्हें रिफण्ड कराया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आर्थात वे इस हादसे के लिए खुद को नैतिक या अनैतिक रूप से जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने तो इलाके में 50 टैंकरों से पानी की सप्लाई शुर करा दी है।
भागीरथपुरा निवासी नंदलाल पाल ने मंगलवार सुबह वर्मा नर्सिंग होम में दम तोड़ा। उनको 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। सरकार और इंदौर को कागजी फूलों से सजाकर हर साल अव्वल आने वाली नौकशाही को पाप विमोचित करने का अभियान भी आरंभ हो गया है। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया। कहा- मेडिकल हिस्ट्री में सामने आया है कि नंदलाल को ब्लड प्रेशर की समस्या थी और वे नियमित दवा नहीं लेते थे। कार्डियक अरेस्ट की आशंका इसी वजह से बनी। लेकिन परिजन का दावा है कि दूषित पानी पीने के बाद ही उनकी हालत बिगड़ी, जान गंवाने वाली महिलाओं के परिजन का कहना है कि पानी पीने के बाद अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मुमकिन है कि वे झूठ बोलकर सरकार को बदनाम कर रहीं हैं या विपक्ष ने उन्हें बरगला दिया होगा।
भागीरथपुरा में पानी की जर्जर पाइप लाइन के बारे में सब जानते थे। नई पाइप लाइन के लिए अगस्त 2025 में टेंडर जारी हुआ था, लेकिन इसे अब तक नहीं खोला गया था। करीब 2.40 करोड़ रुपए की लागत से नई पाइप लाइन डाली जानी थी। दस्तावेजों में गंदे और दूषित पानी की शिकायतों का उल्लेख भी था। इसके बावजूद अफसरों ने प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई। अब मौतों के बाद टेंडर खोला गया है। यानि ये मौत के बाद का टेंडर है।
आपको बता दें कि इंदौर इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार 8 बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। यह उपलब्धि 2017 से शुरू हुई है और 2024-25 तक जारी रही। 2023 में सातवीं बार साल सूरत के साथ इंदौर संयुक्त प्रथम रहा। 2024-25 में आठवीं बार सुपर स्वच्छ लीग कैटेगरी में प्रथम, सूरत दूसरा और नवी मुंबई तीसरा रहा। जाहिर है कि इंदौर की नौकरशाही के हाथ वो फार्मूला लग गया है जिससे शहर की तमाम खामियों पर पर्दा डालकर प्रथम आया जा सकता है। लेकिन इंदौर भी प्रदेश के दूसरे शहरों की तरह नर्क बन गया है, फर्क सिर्फ इतना है कि इस नर्क पर कागजी फूलों का बागीचा लगा दिया गया है।

Post Views: 57
Jagran Today
  • Website

Related Posts

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

June 20, 2026

गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई

June 20, 2026

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
567097
Views Today : 1586
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.