ग्वालियर, 30 दिसम्बर। शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्राथमिकता से हो ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके। संभागीय अधिकारी योजनाओं कि क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा भी करें। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की कार्रवाई विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर संभाग में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर ग्वालियर कुमार सत्यम, सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर सोजान सिंह रावत, एकेवीएम की निदेशक अनीशा श्रीवास्तव सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने संभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी समय रहते प्रभावी कार्रवाई करें। सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण भी समय-सीमा में हो। सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा संभागीय अधिकारी भी नियमित रूप से करें।
बैठक में जिन योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई, उनमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के किसानों को बाजार उपलब्ध कराने, भावांतर योजना, एक बगिया मां के नाम, गौशालाओं का संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए गए पट्टों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ नगरीय निकायों की योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संभाग आयुक्त खत्री ने राजस्व प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


