भिण्ड, 29 दिसम्बर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिरिया (आलमपुर) में बनाए गए मतदान केन्द्र पर मतदान कराने की प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर शुरू हो चुकी थी। लेकिन सुबह अधिक सर्दी के कारण मतदान केन्द्र पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और इक्का दुक्का ही मतदाता वोट डालने के लिए आते दिखाई दे रहे थे। लेकिन दस बजे के बाद मतदान ने गति पकड़ ली थी और मतदान केन्द्र पर सभी उम्र दराज के मतदाता कतार में लगकर वोट डालने के लिए अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
वार्ड क्र.13 के मतदान हेतु खिरिया (आलमपुर) में बनाए गए मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने को बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस बल के अलावा अन्य दूसरे थानों से आये पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी ने भी मतदान केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में केवल दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। जिसमें भाजपा से संतराम मांझी तथा कांग्रेस से कविता/ अबधेश सिंह लालू राठौड़ जिनका भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान 589 में से 466 वोट डले हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


