– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
ई-केवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में तेजी लाएं, सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कैम्प लगाकर समग्र ई-केवाईसी पूर्ण कराएं। साथ ही शिविरों में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएं, ताकि कार्य में तेजी आए और लक्ष्य शीघ्र प्राप्त हो। यह बात कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण कराए जाने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


