– विद्यावती स्कूल में आर्ट-ओ-पीडिया मेला बना आकर्षण का केन्द्र
भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड में रविवार एवं सोमवार को ‘आर्ट-ओ-पीडियाÓ नामक एक भव्य, रचनात्मक एवं अनूठे सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन बच्चों एवं उनके शिक्षकों द्वारा मिलकर पूर्ण रूप से तैयार किया गया है, जिससे इसे एक विशेष पहचान मिली।
इस मेले का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें दंदरौआ महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने छात्रों द्वारा किया गया हवन पूजन पंच मंत्रों उच्चारण एवं हवन से मेला के आयोजन को भक्तिमय कर दिया। इसी क्रम में स्थानीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने हवन पूजन आदि कराकर आर्ट-ओ-पीडिया मेले के प्रत्येक राज्य का भ्रमण किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा संबंधित राज्य के प्रमुख बिन्दु जैसे संस्कृति, परंपराएं एवं मूल्यों को ग्रामीण परिवेश में लालटेन की रोशनी के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विधायक कुशवाह ने ऊंट सवारी, फन जोन, शिकारा, एवं अमरनाथ गुफा को बनाने वाले छात्र-छात्राओं को हौंसलावर्धन किया, उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों ने इस कार्यक्रम को बनाया है वह वाकई काबिले तारीफ है।
जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल ने कहा कि छात्रों द्वारा इस तरह की गतिविधि से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। शहर के समाजसेवी के साथ-साथ डॉ. शैलेन्द्र परिहार, डॉ. हिमांशु वंशल, मुख्य अभियंता बिजली विभाग आदि ने आर्ट-ओ-पीडिया मेले का भ्रमण किया एवं लाइव आर्ट गैलरी में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख अपने बचपन को याद किया।
विद्यालय के संचालक अमित दुबे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बर्च्चा को केवल मंचीय प्रस्तुतियों तक सीमित न रखते हुए उन्हें सांस्कृतिक बोध, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अभिभावक वार्षिक समारोहों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पाते, परंतु इस प्रकार के आयोजनों में विद्यालय का निरतर प्रयास रहता है कि अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित हो। बच्चों द्वारा शिकारा एवं झील का आकर्षक सांकेलिक मॉडल पर शहर के आगंतुक का फीडबैक लिया गया जो कि लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। संपूर्ण मैला रात्रिकालीन ग्रामीण परिवेश में लालटेन की रोशनी के साथ आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त ऊंट की सवारी, टॉय ट्रेन तथा हमारे विलुप्त होते जा रहे पारंपरिक खेल जैसे- गुट्टा, चिया, अष्टचिंगा, लंगड़ी आदि भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा देश की खुशहाली हेतु बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करने के लिए एक विशेष स्थल भी बनाया गया, जहां अतिथि एवं अभिभावों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों एवं बाजारों की झलक भी इस आयोजन की विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। विद्यालय संचालक अमित दुबे द्वारा समस्त पालकगण, शहर के आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद अदा किया और बच्चों के इस कार्य के लिये उनका उत्साहवर्धन किया।


