भिण्ड, 29 दिसम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा स्वागत अभिनंदन की मना होने के बाद भी भिण्ड नगर में प्रथम आगमन पर जिले की स्वागत संस्कृति के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दबोहा मोड़ पर अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मप्र प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव एवं चंबल संभाग की सह प्रभारी संजना जाटव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह यादव, मप्र विधानसभा के उपनेता प्रतिशत हेमंत कटारे, भिण्ड जिला संगठन प्रभारी बैजनाथ कुशवाहा का जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रोड पर पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भागीरथ सिंह कुशवाहा, राघवेन्द्र राजू, सुनील शर्मा, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह कुशवाहा, विकास भदौरिया, रज्जु खान, राजकुमार, इसाक खान, हितेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, हरिओम शर्मा, ऊषा धाकरे, रहमान खान पप्पू, आकाश जाटव, रमेश सिंह, राजेश सिंह बघेल, रामकरण ठाकरे, रज्जु खान, कप्तान सिंह राठौड़, एलआर यादव, रानी धाकड़, कमल धाकड़, गुड्डी धाकड़, निसार अली पप्पू, वाहिद अली खान, हामिद खान, नरेन्द्र सिंह आदि लोग शामिल थे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


