भिण्ड, 29 दिसम्बर। मप्र शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के नेतृत्व में आयुष विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा आयुष चिकित्सा विहीन क्षेत्रों में आम जनमानस को आयुष चिकित्सा का लाभ पहुंचने के लिए सभी ब्लॉक में विशेष शिविरों का आयोजन अलग-अलग थीम पर किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में गत शुक्रवार को ब्लॉक अटेर अंतर्गत ग्राम पुर तथा ब्लॉक मेहगांव अंतर्गत ग्राम गिंगरखी में शिविर लगाए गए तथा शनिवार को ब्लॉक भिण्ड अंतर्गत चार घर का पुरा और ब्लॉक लहार अंतर्गत ग्राम जमुआ में नि:शुल्क मेगा आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसी तरह सोमवार को रौन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छरेंटा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीण अंचलों में फैलने वाले संक्रामक रोगों, रोकथाम के उपाय और इनसे बचाव हेतु चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी आम जन मानस को दी गई। साथ ही शिविरों में आए वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, महिलाओं एवं अन्य मरीजों का परीक्षण करके विभिन्न बीमारियां जैसे- अतिसार, विषम ज्वर, कास, श्वास, संधिवात, आमवात, विबंध, उच्च रक्त चाप, मूत्र विकार, प्रोस्टेट, जोड़ों में दर्द, गठिया, बवासीर, मुख में ठंडा गर्म पानी लगना आदि का चेक अप कर आयुष उपचार दिया गया। साथ ही उनकी उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आने वाले मरीजों को सामान्य तथा विशेष रूप से उनकी व्याधि में लाभप्रद किए जा सकने योग्य योग आसन और प्राणायाम करने की सलाह तथा पूर्ण जानकारी योग प्रशिक्षकों द्वारा दी गई।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


