– सांसद संध्या राय ने बूथ 65 पर सुनी प्रधानमंत्री मन की बात
भिण्ड, 28 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का आयोजन भिण्ड जिले के 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्रों पर किया गया। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुनवाया। सांसद संध्या राय ने बूथ क्र.65 सुभाष चंद्र मण्डल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, किसान भाइयों, लाभार्थी हितग्राहियों एवं सर्व समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुकरणीय विचार मन की बात कार्यक्रम के तहत सुने और विकसित एवं समृद्ध भारत के भाव का संकल्प लिया। भाजपा के अनुशासित संगठन और प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी अपने-अपने स्थान पर स्क्रीन लगाकर मोदी के लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़कर ज्यादा ज्यादातर लोगों को जोड़ा।


