भिण्ड, 28 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति पर्व के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में स्थानीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवियों एवं कवियित्रियों ने अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित कविता पाठ की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कवि सम्मेलन में अंजुम मनोहर ने अपनी कविता प्रस्तुत की कि ‘अटल सत्य है मौत का जिसने वरण किया है। मानवता का सही अर्थों में अनुषरण किया है। ऐसे महा मानव को है नमन हमारा। हो सके तो इस धरा पर आये दुबारा।।’ कवियित्री डॉ. शशिबाला राजपूत ने सरस्वती वंदना के बाद अपनी कविताओं के माध्यम से कहा कि ‘भारत धरा को फिर से अटल शक्ति चाहिए। फिर से वही व्यक्तित्व और अस्तित्व चाहिए। देश और समाज को जो दिशा दे सके। फिर से अटल बिहारी सा नेता चाहिए।।’
तृतीय चरण में प्रदीप बाजपेयी युवराज ने कहा- ‘सूर्य अटल, चंदा अटल, अटल है गंगा धार, अटल हिमालय से अटल, अटल देश का प्यार।Ó कवियित्री राधा तोमर ने कहा- ‘अटल वक्ता भी हैं, अटल सत्ता भी हैं। राजनीति के संयमी प्रवक्ता भी हैं। अटल लेखकर भी हैं, कवि मनोहर भी हैं। राष्ट्र की वो अनुपम धरोहर भी हैं। अटल वक्ता भी हैं।’ समाजसेवी राधेगोपाल यादव ने कहा- ‘चंबल जुमना से निकले हुए सितारे थे, तारों में धु्रव तारा जैसे अटल सभी को प्यारे थे।’ कवि कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह ने अपनी कविता पाठ राष्ट्र भक्त के लिए समर्पित करते हुए कहा- ‘ राष्ट्र सेवा राष्ट्र भक्ति, राम अनुरागी हूं मैं। वेष से साधू नहीं, निष्ठा से वैरागी हूं मौं।’
कवि सम्मेलन के समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मावन वाद के विचारों एवं अंत्योदय की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। जिन्होंने भिण्ड जिले से अपनी प्राथमिक शिक्षा लेकर भारतीय राजनीति के शिखर तक पहुंचने के लिए देश और विदेशों में अपना नाम स्थापित किया है। जिला अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, कृष्णाकांता तोमर, सहकार भारती एवं नागरिक सहकारी बैंक के संचालक प्रेम शर्मा के साथ स्थानीय कवियों का सम्मान शॉल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर किया। संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज अनंत ने किया। अंत में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


