भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। भिण्ड जिले के 29 मण्डलों के 1480 बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनवाएं।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, किसान भाइयों, लाभार्थी हितग्राहियों एवं सर्व समाज से अपील की है कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुकरणीय विचार ही मन की बात कार्यक्रम के तहत सुनें और विकसित एवं समृद्ध भारत के भाव का संकल्प लेकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ने का कार्य करें।
नरवरिया ने भाजपा के अनुशासित संगठन और प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्थान पर स्क्रीन लगाकर मोदी के लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़कर इस कार्यक्रम को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समस्त बूथ अध्यक्ष, कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, समस्त बूथ संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, अध्यक्ष, बूथ समिति, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, युवा कार्यकर्ता मन की बात को अपने-अपने बूथ पर सुनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी कार्यक्रम के फोटो को संगठन ऐप पर अपलोड करें एवं ग्रुप में भेजें।


