– जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित
भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे।
जिला स्तरीय परामर्शदात्री/ सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं की प्रगति और बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, नाबार्ड से अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक भिण्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पीएम स्वनिधि योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और सभी बैंकों को निर्देशित किया कि इस योजना में तत्काल प्रगति लाई जाए। मछली पालन योजना, संत रविदास योजना, भीमराव अंबेडकर योजना और सावित्रीबाई फुले योजना के तहत बैंकों में लंबित पड़े प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि हितग्राही का कार्य सही है और दस्तावेज पूर्ण हैं, तो पीएमएफएमई योजना में कोई भी केस अकारण लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। सभी बैंकों को निर्देशित किया कि फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है, इसलिए समय सीमा के भीतर सभी पात्र हितग्राहियों का बीमा कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में आचार्य विद्यासागर योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।


