भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
मप्र शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी भिण्ड के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 25 दिसंबर सरस्वती शिशु मन्दिर भिण्ड में आयोजित हुई। जिसमें सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी, उनमें प्रत्येक विकासखंड में मंडल रचना पूर्ण कर संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ योजना हेतु एक संयोजक एवं दो सहसंयोजक की भी नियुक्ति की गई। हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के सफल आयोजन के लिए समस्त प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापक को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु कार्यक्रम की योजना की रूपरेखा बनाते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम रखा गया। कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम आयोजन की योजना संगठन के सभी पदाधिकारी को प्रत्येक विद्यालय में कर्तव्य बोध मनाने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया।
बैठक में संभागीय उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह, संभागीय सदस्य डॉ. स्वेता सक्सेना, जिलाअध्यक्ष श्याम सिंह, विजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति वैस, सहसचिव रुचि तोमर, अजय दीक्षित, भिण्ड ब्लाक अध्यक्ष गणेश बाबू शर्मा, सचिव जीतेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं अटेर ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिवराज सिंह और रासपति ओझा, शिवकुमार कुशवाह, संजीव कुशवाह, सोहन यादव, संजय मिश्रा, नारायण त्रिपाठी, प्रताप सिंह भदौरिया, रामशरण कुशवाह, पंकज शर्मा विलाव एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में प्रताप सिंह गौरव सिकरवार ने आभार प्रकट किया।


