भिण्ड, 26 दिसम्बर। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर ने सब्जी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए बस स्टेण्ड के समीप लाखों रुपए खर्च कर सब्जी मंडी का निर्माण कराया है, जिसमें एक दर्जन से अधिक सब्जी व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं। लेकिन कुछ सब्जी व्यापारी पिछले कई दिनों से बाजार में विजय मंच के पास तथा सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा के पास सड़क पर सब्जी के ठेला लगा रहे हैं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों के साथ साथ वाहनों के निकलने में परेशानी उत्पन्न होती है। तो वहीं सब्जी का ठेला लगाते वाले लोग सड़क पर सड़ी गली सब्जी फैंक देते हैं। जिससे सड़क पर गंदगी फैली रहती है और सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन नगर परिषद इस ओर ध्यान केन्द्रित नहीं कर रही है। नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि बाजार में जगह-जगह सड़क पर लगने वाले सब्जी के ठेला हटवाये जाए। ताकि लोगों एवं वाहन चालकों को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


