– दुकानों/ प्रतिष्ठानों/ संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु दें समुचित सुविधा
भिण्ड, 26 दिसम्बर। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने श्रम पदाधिकारी भिण्ड को निर्देशित किया है कि पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 उत्तरार्द्ध के तहत जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत सोई एवं महापुर दुकानों/ प्रतिष्ठानों/ संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु समुचित सुविधा आयोग के निर्देशानुसार प्रदान करें।
जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव शनिवार को
भिण्ड। जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 27 दिसंबर शनिवार को सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में सांसद संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों के लगभग 600 प्रतिभागी भाग लेंगे।

