– जिले के संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस 29 दिसंबर को रहेगा अवकाश
भिण्ड, 26 दिसम्बर। नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन संपन्न होना है। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना 24 दिसंबर एवं मप्रा राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 10 दिसंबर द्वारा संबंधित नगरीय निकाय एवं पंचायतों निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय/ अर्द्ध शासकीय/ शासकीय निगमों के कर्मचारियों/ अधिकारियों को सामान्य अवकाश तथा पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रमेंटस एक्ट) अंतर्गत मतदान के दिन जिलों के संबंंिधत क्षेत्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड द्वारा नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13, नगर परिषद मेहगांव के वार्ड क्र.5 एवं जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत सोई, महापुर में मतदान दिवस 29 दिसंबर सोमवार को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

