भिण्ड, 26 दिसम्बर। मप्र शासन के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला रोजगार एवं उद्योग केन्द्र एवं शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड द्वारा युवा संगम रोजगार, अप्रेंटिस और स्वरोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा एवं जिला रोजगार अधिकारी प्रभारी उपेन्द्र शर्मा और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के निर्देशन में गत दिवस एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया गया। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम भिण्ड, एक्सिस बैंक गुणगांव, वोडाफोन भिण्ड, शिवशक्ति बायोटेक प्रालि गुजरात, आमदनी प्रालि ग्वालियर, भारत पे मर्चेन्ट भिण्ड, रॉयल इनफील्ड भिण्ड आदि कंपनियों ने भागीदारी की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। कैरियर मेला में 167 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 157 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ। इस अवसर पर अधिकांश विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त हेतु जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्राचार्य और समस्त अधिकारियों में विद्यार्थियों की प्राथमिक चयन पर बधाई दी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

