भिण्ड, 24 दिसम्बर. मनीष दुबे। बांग्लादेश में निवासरत हिन्दू भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं नरसंहार के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल संपूर्ण भारत देश में पुतला दहन एवं प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को परेड चौराहे भिण्ड में बांग्लादेश मुर्दाबाद एवं भारत माता की जय और जय जय श्रीराम के नारों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी सरकार को चेतावनी दी कि हमारे निर्दोष हिन्दू भाईयों पर अत्याचार करना बंद करें, सकल हिन्दू समाज एवं संगठन ऐसे अत्याचारों से आहत हैं, हम भारत सरकार से भी निवेदन करते हैं कि बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दू भाइओं पर हो रहे है अत्याचार पर संज्ञान ले और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। अगर बांग्लादेशी सरकार नहीं जगी तो सकल हिन्दू समाज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के बैनर तले सारे देश में उग्र आंदोलन कर भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को निकालने का काम करेंगे एवं बांग्लादेश की सीमा पर जाकर बांग्लादेश को दी जा रही सभी सुविधाओं को बंद कराने का काम बजरंग दल करेगा।
जिला संयोजक कुलदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में बजरंग दल एवं समस्त हिन्दू समाज गीतांजलि गार्डन बद्रीप्रसाद की बगिया पर एकत्रित होकर समूह के रूप में प्रदर्शन करते हुए परेड चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विभाग सह मंत्री मनोज सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष राकेश शिवहरे, जिला मंत्री भगवान सिंह, सह मंत्री बादशाह सिंह गुर्जर, जयसिंह ओझा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, दीक्षा भदौरिया, दुष्यंत सिंह भदौरिया, राजकुमार चतुर्वेदी, मोनू बघेल, सोनू सिंह, कल्लू सिंह एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


