भिण्ड, 24 दिसम्बर। मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई भिण्ड की बैठक 25 दिसंबर को सरस्वती शिशु मन्दिर भिण्ड में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें शिक्षक संघ जिला की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
शिक्षक संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भदौरिया बताया कि बैठक में जिन बिंदुओं चर्चा होनी है, उनके लिए प्रत्येक विकास खण्ड में मण्डल रचना पूर्ण कर संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ योजना हेतु एक संयोजक एवं दो सहसंयोजक की भी नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के सफल आयोजन के लिए समस्त प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापक को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु कार्यक्रम की योजना की रूपरेखा बनाते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम रखा गया। कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम आयोजन की योजना संगठन के सभी पदाधिकारी को प्रत्येक विद्यालय में कर्तव्य बोध मनाने के लिए समस्त संभागीय जिला, ब्लॉक, तहसील, मंडल, संकुल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

