– 2 जनवरी से श्रमिकों बीच सीटू चलाएगी अभियान
भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे।
सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू के जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, भवन निर्माण यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर सहित 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने श्रम निरीक्षक मनीष को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा हम्माल, पल्लेदारों, तुलावटी, भवन निर्माण से संबंधित ईंट भट्टा कारपोरेटर, मकानों की पुताई करने वाले, खाना बनाने वाले हलवाई का लाइसेंस बनबाने एवं पंजीयन कराने की बात कही।
सीटू जिला प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण व परिवार की सहयात्रा के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन वास्तविक मजदूरों को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, श्रम निरीक्षक ने श्रमिकों की समस्यायों के हित में जन जागरण अभियान चलाने का भरोसा दिया, वर्तमान में ऑनलाईन लाइसेंस बनवाने में हर संभव सहायता करने का भरोसा सीटू प्रतिनिधि मण्डल को दिया। साथ ही बताया कि श्रमिकों द्वारा पूर्व में ऑफलाईन पंजीयन या लाइसेंस बनवाए गए है वह अस्तित्व हीन हो गए है, उनका पंजीयन एवं लाइसेंस नए नियमों के अनुसार बनबाना होंगे। सीटू प्रतिनिधि मंडल ने तय किया है कि नव वर्ष 2026 जनवरी 2 से मजदूरों के बीच अभियान चलाकर मजदूरों के सामुहिक रूप से लाइसेंस एवं पंजीयन कराया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, भवन निर्माण यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर, बाबुद्दीन, सुदामा लाल, अशोक जाटव, महेश जाटव, रमेश खटीक, छोटेलाल शर्मा, परिमाल, सुनील कुमार शामिल थे।


