मालनपुर, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। नगर के समीप शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में धूमधाम से बाल मेला सम्मेलन समारोह शुभारंभ कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों में उत्साह दिखा, रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से खिले मासूम चेहरे, पूरा स्कूल रहा उत्साह में तब्दील, नन्हें बालक-बालिकाओं ने स्टॉल लगाई जीते सभी के दिल। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक एवं समाजसेवी दिनेश परिहार उर्फ बंटू द्वारा मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल एवं खेलकूद आदि दर्जनों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी का दिल जीत लिया।

इस विशेष दिन को स्कूल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कहानी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से माहौल सजाया तो कहीं बाल मेलों में नन्हे दुकानदार बनकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाई, शिक्षकों ने बच्चों की उनके अधिकारों, सपनों और भविष्य के महत्व से परिचित कराया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक दिनेश परिहार उर्फ बंटू द्वारा स्कूल में दो शिक्षिकाओं के स्कूल कार्य से प्रभावित होकर 200 रुपए वेतन में बढ़ोतरी करने को कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार लालजी सिंह भदौरिया, शिवाजी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल, इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल, समस्त स्कूल स्टाफ एवं सभी क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे।


