भिण्ड, 23 दिसम्बर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत वीरेन्द्र नगर में रुपए के लेन-देन को लेकर आरोपी ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अमन पुत्र नशीर खान उम्र 27 साल निवासी चौहान चौक के पीछे वीरेन्द्र नगर भिण्ड ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात्रि में आरोपी अवधराज उर्फ भोला जादौन निवासी वीरेन्द्र नगर ने रुपए के लेन-देन को लेकर उसके घर के बाहर गाली गलौज किया। जब फरियादी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से हवाई फायर कर दिया। जिससे उसका जीवन संकट में पड़ गया।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


