– शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा रोजगार मेला
भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे । मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार मेले का आयोजन 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।
जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर, शिवशक्ति गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, नौकरी फाई डाट काम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी साल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी, भारत पे मर्चेंट चंबल संभाग भिण्ड, रविया वर्क फार्स प्रालि लखनऊ एवं कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एयू स्माइल बैंक इन्दौर, आमधनी प्रालि गुजरात अपोलो टायर एमआरएफ टायर बजाज ओटो पार्ट्स, प्रमोकाश आऊट सोर्चिंग सर्विस प्रालि द्वारा निशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

