भिण्ड, 21 दिसम्बर।मनीष दुबे
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.2 द्वारा क्षेत्रीय जैन महिला अधिवेशन का आयोजन भिण्ड शहर के महावीर मांगलिक भवन में किया गया। जिसमें शिवपुरी, डबरा, भितरबार, पोरसा, गोरमी, मेहगांव सहित ग्वालियर चंबल संभाग की एक हजार वीरांगनाओं ने सहभागिता की।
क्षेत्रीय महिला अधिवेशन में 10 महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया गया, क्षेत्रीय महिला अधिवेशन में महिलाओं में जागरूगता के संबंध में उपस्थित वक्ताओं ने अपना-अपना वक्तव्य दिया। क्षेत्रीय महिला अधिवेशन में एक शानदार लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया।


