– आगामी 15 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा महामहोत्सव
भिण्ड, 21 दिसम्बर – चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय प्रांगण मौ में आगामी 15 से 20 फरवरी तक भव्य आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं गजरथ माह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर में महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में विद्युत, साफ सफाई, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ संबंधी व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। वहीं कार्यक्रम में भव्यता लाने के लिए अन्य विषयों पर चर्चा की गई। मौ नगर में लगभग 40 वर्ष बाद भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ का आयोजन चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय में बाल ब्रह्मचारी पं. अभिनंदन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। जिसमें चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जाएगा एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मौ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, पार्षद वीरेन्द्र यादव, पंच कल्याणक समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मंडी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन नीमडांडा, कोषाध्यक्ष अन्नत जैन बरौली, महामंत्री सुधीर जैन लालू, देवेन्द्र जैन चौधरी, सतीश जैन, सौरभ जैन बीड़ी वाले, डॉ. दिनेश जैन, राजीव जैन, सतेन्द्र जैन, संजू जैन आदि सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।


